फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Disaster Management and Development Chandpur Garhi Committee office opened

Chamoli News: आपदा प्रबंधन एवं विकास चांदपुर गढ़ी समिति का कार्यालय खुला

Mon, 30 Sep 2024 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 30 Sep 2024 04:22 PM IST
विज्ञापन
Disaster Management and Development Chandpur Garhi Committee office opened
आदिबदरी। कृषि, स्वरोजगार व आपदा जैसी समस्याओं के निस्तारण के लिए गठित आपदा प्रबंधन एवं विकास चांदपुर गढ़ी समिति का कार्यालय कांसुवा में शुरू हो गया है। कार्यालय का उद्घाटन समिति के संस्थापक कलम कोहली ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं में कृषि उत्पाद का घटना, बेरोजगारी, आपदा जैसी समस्याओं के निस्तारण के लिए समिति का गठन भी किया गया है। क्षेत्र के लोग कार्यालय खुलने पर अपनी समस्या को बताने व परामर्श के लिए समिति से संपर्क कर पाएंगे। अध्यक्ष जयविक्रम सिंह कुंवर ने कहा कि इस कार्यालय का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। इस अवसर पर सचिव भूपेंद्र कुंवर, कोषाध्यक्ष मनवर कुंवर, राजकीय इंटर कॉलेज कांसुवा की प्रधानाचार्या किरन टम्टा, अनूप गुसाईं, पूर्व प्रधान मनवर सिंह, प्रताप सिंह कुंवर और विनोद रावत आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed