फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Disaster affected surrounded the officers of NH and Municipality

आपदा प्रभावितों ने एनएच व पालिका के अधिकारियों को घेरा

Sun, 12 Sep 2021 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Disaster affected surrounded the officers of NH and Municipality
पालिकाध्यक्ष से भूस्खलन रोकने को दीवार बनाने की मांग करते अपर बाजार के लोग। - फोटो : KARNPRYAG
अपर बाजार में शनिवार रात को क्षेत्र में भूस्खलन हुआ जिससे कई मकान खतरे की जद में आ गए। रविवार को भूस्खलन क्षेत्र के निरीक्षण के लिए नगर पालिका और एनएच के अधिकारी पहुंचे तो आपदा प्रभावितों ने उनका घेराव कर दिया। कहा कि भूस्खलन के कारण कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। उन्होंने क्षेत्र में जल्द भूस्खलन रोकने और सुरक्षा दीवार बनाने की मांग उठाई और इसके बाद सिमली रोड पर चार घंटे तक धरना दिया।
विज्ञापन

पिछले 18 सालों से रामलीला मैदान से लेकर मस्जिद मोहल्ले तक भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। शनिवार की बारिश से नवीन डिमरी के मकान का पिछला भाग क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही भूस्खलन के कारण वर्तमान में पूरा अपर बाजार खतरे की जद में आ गया है। रविवार को पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, ईओ अंकित राणा, एनएच के एक्शन कुंवर सिंह असवाल और सभासद मौके पर पहुंचे तो प्रभावितों ने उनका घेराव कर दिया। इसके बाद वे सिमली रोड पर धरने पर बैठ गए। प्रभावितों ने कहा कि अगर जल्द भूस्खलन रोकने के लिए दीवारें नहीं बनाई गईं तो भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। नगर पालिका के ईओ अंकित राणा ने कहा कि पालिका की ओर से भूस्खलन रोकने के लिए 12 लाख रुपये खर्च कर दीवार बनवाई जाएगी। वहीं, एनएच के एक्शन कुंवर सिंह असवाल ने प्रभावितों को 40 मीटर दीवार बनाने का भरोसा दिया। करीब चार घंटे बाद ग्रामीण शांत हुए। घेराव करने वालों में नवीन डिमरी, हरिकृष्ण भट्ट, सुभाष गैरोला, अनिल खंडूड़ी, बल्लभ खंडूड़ी, नरेश खंडूड़ी, सौरभ कांडपाल, भुवन नौटियाल, महेश खंडूड़ी, उमेश खंडूड़ी, मोहित खान और असलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed