फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Disaster affected people accused of negligence

Chamoli News: आपदा प्रभावितों ने लगाया उपेक्षा का आरोप

Wed, 07 Feb 2024 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 07 Feb 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
Disaster affected people accused of negligence
कर्णप्रयाग। बहुगुणानगर और सुभाषनगर के आपदा प्रभावितों ने प्रशासन पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। बुधवार को आयोजित बैठक में निर्णय लिया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के आगामी गौचर दौरे के दौरान उनसे वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

मंडी समिति में आयोजित बैठक में प्रभावितों ने कहा कि तीन साल से टूटे हुए मकानों में रह रहे हैं। बरसात होने पर रतजगा करते हैं लेकिन प्रशासन प्रभावितों के पुनर्वास के ठोस इंतजाम नहीं कर पा रहा है। कहा कि जोशीमठ आपदा के बाद प्रशासन ने यहां प्रभावित इलाकों में सर्वे कराया लेकिन सर्वे से आगे कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। ऐसे में प्रभावितों में नाराजगी बनी है। प्रभावितों ने कहा कि प्रशासन की ओर से किराया भी समय पर नहीं मिल रहा है। बैठक में पुष्कर सिंह रावत, कमला रतूड़ी, बिंद्रा देवी, हरिराम, गबर सिंह, राजेंद्र सिंह, हरीश चौहान, सुधीर नेगी, महेश खंडूड़ी और संजय नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed