फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dinesh becomes UKD Joshimath Block President

यूकेडी के जोशीमठ ब्लॉक अध्यक्ष बने दिनेश

Mon, 23 Nov 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dinesh becomes UKD Joshimath Block President
जोशीमठ में यूकेडी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : GOPESHWAR
यूकेडी के जोशीमठ ब्लॉक अधिवेशन में सर्वसम्मति से दिनेश सिंह राणा को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान कई बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

उक्रांद के जिलाध्यक्ष अरुण शाह की अध्यक्षता में हुए अधिवेशन के दौरान कई लोगों ने भाजपा-कांग्रेस को छोड़कर यूकेडी की सदस्यता ली। अवतार सिंह, कांति देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य दीपा पोखरी, सुषमा देवी, रजनी देवी, ममता देवी, महेंद्र सिंह, सुरुची देवी आदि ने यूकेडी की सदस्यता ली। इस दौरान प्रदेश में रोजगार नीति लागू करने, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, स्वास्थ्य और शिक्षा नीति लागू करने, पलायन रोकने, राज्य के निवासियों के लिए मूल निवास प्रमाणपत्र अनिवार्य करने, बिजली मुफ्त देने, जोशीमठ को पर्यटन नगर के रूप में विकसित करने सहित अन्य बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान केंद्रीय महामंत्री सत्य प्रकाश सती, जिला संरक्षक अब्बल सिंह भंडारी, महिपाल सिंह, राजेंद्र पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed