फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dhyani allowance given during Kalinka Yatra

Chamoli News: कालिंका यात्रा के दौरान दिया गया ध्याणी भत्ता

Sat, 21 Feb 2026 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 21 Feb 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
Dhyani allowance given during Kalinka Yatra
संपन्नता की ओर नौ माह से चली आ रही यात्रा, सोमवार को मूल स्थान पर विराजमान होगी देवी
विज्ञापन


गोपेश्वर। उर्गम के भरकी गांव की कालिंका देवी की नौ माह से चली आ रही रथ यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। शनिवार को देवी ने ध्याणी भत्ता दिया और ध्याणियों को विदाई दी। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ देवी सोमवार को अपने मूल स्थान पर विराजमान हो जाएगी। भरकी गांव में कालिंका देवी की रथ यात्रा भ्रमण के बाद कुछ दिन पहले गांव में लौटी। इसके बाद से गांव में परंपरा के अनुसार अनुष्ठान किए जा रहे हैं। स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि नौ माह में एक हजार किमी से अधिक की यात्रा की गई। जिसमें 250 से अधिक गांवों और कई तोकों में गए। जहां-जहां ध्याणियों ने देवी को सुप्पा अर्घ्य व भत्ता दिया उनको यहां बुलाया गया। शनिवार को पूजा अर्चना के बाद देवी बाहर आई और नृत्य किया उसके बाद घोड़ित नृत्य हुआ, पंचनाम देवता अवतरित हुए। उसके बाद देवी ध्याणी भत्ता में गई, देवी ने ध्याणियों को आशीर्वाद दिया और फिर ध्याणियों को भोग दिया गया। इस दौरान उर्गम घंटाकर्ण के प्रतिनिधि भी आए हुए थे। शनिवार के कार्यक्रम में ग्वाड़, देवर, पेनी, सेलंग, चाई, ज्योतिर्मठ सहित विभिन्न गांवों से लोग आए हुए थे। देर शाम को मुखौटा नृत्या शुरू हुआ, एक-एक करके हर मुखौटे को विदाई दी गई। रविवार को भी अनुष्ठान होगा और सोमवार को पूजा अर्चना के साथ देवी अपने मूल स्थान पर विराजमान हो जाएगी। इस दौरान विधायक लखपत बुटोला, ज्योतिर्मठ नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, ग्राम प्रधान भरकी चंद्र मोहन सिंह, रघुवीर सिंह चौहान, मंजू देवी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed