{"_id":"693ec2b2470d5bedcf0e4aa7","slug":"dhan-singhs-car-moves-from-rishikesh-to-chamba-bazaarbut-the-audience-dances-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-116216-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: धन सिंह की गाड़ी चली ऋषिकेश बटी चंबा बजारा...पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: धन सिंह की गाड़ी चली ऋषिकेश बटी चंबा बजारा...पर झूमे दर्शक
Sun, 14 Dec 2025 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 14 Dec 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ज्योतिर्मठ। पैनखंडा महोत्सव की तीसरी संध्या में लोक गायिका मीना राणा व रोहित चौहान ने गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं रविवार को स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
महोत्सव के तहत शनिवार देर शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मीना राणा ने बेडू पाको बारामासा व रोहित चौहान ने धन सिंह की गाड़ी चली ऋषिकेश बटीक चंबा बजारा..., गीतों के साथ कार्यक्रम शुरू किया। देर रात तक लोग उनके गीतों का आनंद लेते रहे। उधर महोत्सव के चौथे दिन रविवार को महिला मंगल दल रविग्राम, मेरग, परसारी, सुनील, फरकिया, भंग्यूल, लामबगड़ व स्कूली छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं खेलकूद के तहत मेडिसन बॉल थ्रो, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, सतरंज, क्विज प्रतियोगिता, कैरम, रस्साकशी, चम्मच दौड़, बेबी शो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, सभासद दीपक शाह, जयदीप मंद्रवाल आदि मौजूद रहे।