{"_id":"64e1f7bfc7243b125a00b3d6","slug":"dewal-kheta-manmati-road-could-not-open-even-in-seven-days-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-1085-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सात दिन में भी नहीं खुल पाई देवाल-खेता मानमती सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सात दिन में भी नहीं खुल पाई देवाल-खेता मानमती सड़क
Sun, 20 Aug 2023 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 20 Aug 2023 04:53 PM IST
विज्ञापन
देवाल। देवाल-खेता मानमती सड़क सुयालकोट में सात दिन से बंद है। इससे क्षेत्र के 12 गांवों का आपस में संपर्क कटा है। मानमती गांव का खिलाफ सिंह, चोटिंग गांव के मंगल सिंह, सोरीगाड़ के हुकम सिंह ने कहा कि अब गांव में जरूरी सामान की भी किल्लत होने लगी है। फिलहाल एक दूसरे से सामान मांगकर काम चला रहे हैं।
वहीं सुयालकोट में लगभग 150 मीटर क्षेत्र में भूस्खलन हो रहा है। लगातार मलबा व पेड़ गिरने से यहां से मलबा हटाने का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। आए दिन सड़क बंद होने के कारण इस क्षेत्र के गांवों में दो माह से रसाई गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। लोग चूल्हे पर खाना बना रहे हैं। वहीं लोनिवि के एई एनएस रावत ने कहा कि सुयालकोट में भारी मात्रा में भूस्खलन हो रहा है। जिस कारण मलबा हटाने का काम शुरू नहीं हो पाया।