{"_id":"5ec6aa808ebc3e90470cfb81","slug":"devsari-road-dispute-resolved-karnpryag-news-drn344915447","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवसारी गांव के लिए बनने वाली सड़क का विवाद सुलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल के देवसारी व सरकोट ग्राम पंचायत, वन विभाग, पीएमजीएसवाई की संयुक्त बैठक में भाग लेते लोग।
- फोटो : KARNPRYAG
Link Copied
ब्लॉक के देवसारी गांव के लिए बनने वाली सड़क का विवाद सुलझ गया है। ग्राम पंचायत सरकोट के विरोध के चलते यह विवाद में फंसी हुई थी। सड़क बनने की राह आसान होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई के तहत नंदकेशरी-ग्वालदम सड़क पर किलोमीटर आठ से देवसारी गांव के लिए 8.5 किमी स्वीकृत हुई है। सड़क के न होने से यहां के लोग बाजार जाने के लिए आठ किमी पैदल चलने को मजबूर हैं। टेंडर व पेड़ों का छपान होने के बाद भी सरकोट के ग्रामीणों के विरोध के कारण यह सड़क विवाद में फंसी हुई थी। ग्राम पंचायत सरकोट, देवसारी व पीएमजीएसवाई विभाग अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें पेयजल स्रोत को किसी भी प्रकार का नुकसान नही पहुंचाने का लिखित दिया गया। ईई प्रमोद गगाड़ी ने कहा कि 10 दिन में सड़क कटिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में दर्शन दानू, आशा धपोला, राजेंद्र बिष्ट, रेंजर गोपाल बिष्ट, एई सचिन, नवीन जोशी, यशोदा देवी, सुनिता देवी, रमेश राम, प्रदीप कठैत, कुंवर गड़िया, शुशीला देवी, ललित बिष्ट, हरेंद्र बिष्ट, मंजू परिहार, तारा परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।