फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Devotees worshipped Goddess Brahmacharini.

Chamoli News: भक्तों ने की माता ब्रह्मचारिणी की पूजा

Mon, 12 Oct 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 12 Oct 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Devotees worshipped Goddess Brahmacharini.
कर्णप्रयाग। नवरात्र के दूसरे दिन क्षेत्र के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां नव दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। उमा देवी मंदिर, चंडिका मंदिर सिमली, लंगासू, जिलासू, दशमद्धार महाकाली मंदिर कंडारा, नंदा देवी मंदिर नौटी, कोटी आदि देवी मंदिरों में आयोजित नौ दिवसीय अनुष्ठान में आचार्यों की ओर से दुर्गा शप्तशती मंत्रों से मां नव दुर्गा की पूजा-अर्चनाएं संपादित की जा रही है। बड़ी संख्या में भक्तों ने मां नव दुर्गा को शृंगार सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। वहीं मंदिरों में महिला कीर्तन मंडलियों की ओर से अनवरत रूप से भजन-कीर्तन कर देवी की स्तुति की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


नवरात्रों के लिए सजा है बाजार
कर्णप्रयाग। नवरात्र पर्व के कारण शहर के बाजारों में फिर से रौनक लौट आई है। विशेष रूप से पूजन सामग्री और फल बाजार में खरीदारों का उत्साह बना है। दुकानों पर श्रीफल, शृंगार सामग्री, पूजा तेल, माता रानी की चुनरी खरीदने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही फल मंडियों में भी बिक्री तेज हो गई है। बाजारों में दुकानों में विभिन्न प्रकार की शृंगार सामग्री, मिठाइयां आदि की दुकानें सजी हैं। फलों की दुकानों में भी सेब, केला, अमरूद आदि की डिमांड बढ़ गई है। व्यापारी आकाश मित्तल ने बताया कि नवरात्र के लिए मिश्री, मेहंदी, बिंदी, सिंदूर, माता की मूर्ति आदि मंगवाए हैं। व्यापारी पुष्कर नेगी ने बताया कि केला, सेब, श्रीफल आदि हर दिन काफी मात्रा में बिक रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed