{"_id":"5dd41fa18ebc3e550115e9db","slug":"devotees-were-excited-to-get-a-glimpse-of-mother-anasuya-gopeshwar-news-drn3265554188","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतानदायिनी माता अनसूया का मांगल गीतों से किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतानदायिनी माता अनसूया का मांगल गीतों से किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतानदायिनी माता अनसूया का गांव-गांव में भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से माता की डोली बंड क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर रही है। मंगलवार को लुहां, दिगोली और श्रीकोट गांव में अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछने के बाद रात्रि प्रवास के लिए माता की दिवारा यात्रा बाटुला-मायापुर पहुंची। यहां ध्याणियों और गांव की महिलाओं ने माता की डोली का मांगल गीतों के साथ स्वागत किया। अपनी आराध्य देवी की एक झलक पाने को भक्तगण उत्साहित दिखे। माता अनसूया की डोली जब विश्राम के लिए रुकी तो भक्तों ने कीर्तन-भजन का आयोजन भी किया।
उर्गम घाटी के गांवों का भ्रमण करने के बाद माता की दिवारा यात्रा बंड क्षेत्र के गांवों के भ्रमण पर निकली है। गांव-गांव में माता का भव्य स्वागत हो रहा है। महिलाएं मांगल गीत गाकर अपनी माता का स्वागत सत्कार कर रहे हैं। मंगलवार को लुहां गांव में सुबह छह बजे से ही माता अनसूया की नित्य पूजाएं शुरू हुई। ध्याणियों ने माता को नए अनाज का भोग लगाया। तीर्थपुरोहित बलराम तिवारी और पुजारियों ने माता अनसूया की श्रृंगार पूजा और आरती संपन्न की। इसके बाद माता का भोग लगाया गया। अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछने के बाद दोपहर में माता की डोली ने बाटुला-मायापुर गांव पहुंची। इस मौके पर दिवारा यात्रा के महाप्रबंधक भगत सिंह बिष्ट, प्रबंधक हरेंद्र सिंह बिष्ट, तीर्थ पुरोहित बलराम तिवारी, विनोद सेमवाल, जयकृष्ण मैठाणी, विक्की, नीरज, प्रभात, आशीष, अजय, विजय, ताजवर आदि मौजूद थे।