फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Devbhoomi Cultural Festival in Badrinath begins today.

Chamoli News: बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव आज से

Fri, 18 Sep 2026 04:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 18 Sep 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
Devbhoomi Cultural Festival in Badrinath begins today.
बदरीनाथ। भारतीय सेना और जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त प्रयासों से बदरीनाथ धाम में 19 सितंबर से दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित इस महोत्सव की थीम 'हमारी विरासत, हमारा भविष्य' रखा गया है। महोत्सव में गढ़वाली लोकनृत्य, लोकसंगीत, विद्यालय व महाविद्यालयों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्थानीय हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, जैविक उत्पाद, पारंपरिक व्यंजन व स्थानीय उद्यमों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। भारतीय सेना की ओर से भी विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी, इसमें सेना की राष्ट्र निर्माण, सीमाओं की सुरक्षा व आपदा राहत में भूमिका को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, सीमांत पर्यटन को बढ़ावा देना है। अराइवल प्लाजा में होने वाले महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए मंच सजाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed