{"_id":"5dc98bde8ebc3e5b062c8d41","slug":"devalkot-and-nandasain-first-in-kabaddi-karnpryag-news-drn3256772162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला कमेटी ने कई हस्तियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला कमेटी ने कई हस्तियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
नंदासैंण में आयोजित पर्यावरण संवर्धन, पर्यटन एवं विकास मेले में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। मुख्य अतिथि गैरसैंण ब्लॉक प्रमुख शशि देवी ने कहा कि पर्यावरण के क्षेत्र में नंदासैंण क्षेत्र की विशेष पहचान हैं। विशिष्ट अतिथि शिवप्रसाद नवानी ने छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर विकास कोठियाल, त्रिलोचन सती और लक्ष्मण सिंह राणा को सम्मानित किया।
मेले के दौरान हुई खेलकूद प्रतियोगिता के प्राथमिक कबड्डी बालक वर्ग में एसजीआरआर देवलकोट प्रथम व सनफ्लावर पब्लिक स्कूल नंदासैंण द्वितीय रहा। जबकि बालिका वर्ग में सनफ्लावर पब्लिक स्कूल नंदासैंण प्रथम और राप्रावि बैनाली द्वितीय रहा। हिंदी सुलेख में प्रावि मलेठी के आयुष प्रसाद प्रथम, राप्रावि बैनोली की नंदनी द्वितीय व एसजीआरआर देवलकोट की सुनीता नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी सुलेख में वर्तिका राणा, मोनिका, नैना और पेंटिंग में सुनीता, वर्तिका, लक्ष्मी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। वाद विवाद प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कुलदीप प्रथम, पंकज द्वितीय, सब जूनियर वर्ग में सृष्टि चौहान व मानिया कंडारी ने शानदार प्रदर्शन किया। लोकगीत प्रतियोगिता में नौटी प्रथम, बैनोली द्वितीय और जखेट तृतीय रहा। मेले में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मेले में एरोली, गिरतोली, मालई, किरसाल, दुपतोली, नंदासैंण, नौटी, पुनगांव, बैनोली, मटियाला, चौरासैंण, जखेट, खेती, डुंग्री, बैनोली आदि गांव के लोग शामिल हुए। इस मौके पर हरेंद्र चौधरी, मोहन भंडारी, मलक नेगी, समीर मिश्रा और कांति मिश्रा आदि मौजूद रहे।