फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Devaladhar and Chamoli XI teams reach next round

देवलधार और चमोली इलेवन की टीमें अगले दौर में पहुंची

Mon, 10 Feb 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Devaladhar and Chamoli XI teams reach next round
पुलिस मैदान में आयोजित स्व. दिनेश जोशी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन महादेवा देवलधार और चमोली इलेवन की टीमें अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में पहुंचीं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दस बजे पहला मैच फायर इलेवन और महादेवा देवलधार की टीम के बीच खेला गया, जिसमें महादेवा देवलधार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण (फिल्डिंग) का फैसला लिया। फायर इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 103 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए देवलधार के खिलाड़ियों ने मात्र दस ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर दिया। विजेता टीम की ओर से अमित बिष्ट ने 51 और बृजमोहन ने 43 रनों का योगदान दिया। दूसरा मैच चमोली इलेवन और विकास भवन की टीम के बीच हुआ, जिसमें चमोली इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में टीम ने 177 रन जोड़े। इस लक्ष्य के सामने विकास भवन की टीम लड़खड़ा गई और मात्र 71 रन पर ही पूरी टीम ऑल आउट हो गई। चमोली इलेवन की ओर से पंकज ने शानदार 93 रन, नितिन ने 30 और विशाल ने 35 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed