फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration of leftist activists in collectorate premises

Chamoli News: वामपंथी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन

Tue, 05 Sep 2023 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 05 Sep 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of leftist activists in collectorate premises
फोटो
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों को क्षतिग्रस्त भूमि का मुआवजा देने समेत छह सूत्री मांगें पूरा करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। राज्य में आपदा से हुई भारी तबाही और अतिक्रमण के नाम पर गरीब जनता को उनके हक-हकूक से बेदखल करने के विरोध में भाकपा (मार्क्सवादी) कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने आपदा प्रभावितों को क्षतिग्रस्त भूमि का मुआवजा देने, गांवों का विस्थापन करने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

धरना स्थल पर हुई सभा में वामपंथी कार्यकर्ताओं ने राज्य की पुनर्वास नीति में बदलाव कर उसे व्यापक जनपक्षीय व व्यावहारिक बनाने, आपदा प्रभावितों को मिलने वाली अहेतुक व मुआवजा राशि में बढ़ोतरी करने, राज्य के विकास के मॉडल को वैज्ञानिक व पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखकर बनाने, कई पीढि़यों से वन भूमि पर बसे लाेगों को बेदखल न करने, उनका नियमितिकरण कर उन्हें भूमि का पट्टा जारी करने, डेंगू की रोकथाम और उन्मूलन के लिए ठोस कदम उठाने आदि की मांग की। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल, मदन मिश्रा, विनोद जोशी, नरेंद्र रावत, बस्ती लाल, बदरी प्रसाद, पुरुषोत्तम सती, राजेंद्र सिंह बिष्ट, लता मिश्रा, नंदन सिंह नेगी, गजे सिंह बिष्ट, मीना बिष्ट, गीता बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed