फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration of bank workers against software replacement

सॉफ्टवेयर बदलने के खिलाफ बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 20 Dec 2021 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of bank workers against software replacement
गोपेश्वर सहकारी बैंक परिसर में धरना देते बैंक कर्मचारी। - फोटो : GOPESHWAR
जिला सहकारी बैंक चमोली में सॉफ्टवेयर बदलने के खिलाफ कर्मचारियों ने सोमवार को भी प्रधान कार्यालय गोपेश्वर समेत अन्य क्षेत्रों के बैंकों में भी प्रदर्शन किया। इस दौरान सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत के विरोध में नारेबाजी भी की गई। सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भुवन चंद्र नौटियाल ने अधिकारी और कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन कर बैंक प्रबंधन से शीघ्र मामले में हस्तक्षेप की पैरवी की है। इधर, यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि बैंक में अब तक जो सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जा रहा है उसकी सेवाएं बेहतर हैं। देश के अधिकांश व्यावसायिक बैंक इसी सॉफ्टवेयर को अपना रहे हैं, लेकिन यहां पर ऐसे कंपनी के सॉफ्टवेयर को लिया गया है जिनको बैंकिंग क्षेत्र का कोई अनुभव नहीं है। इससे बैंकिंग व्यवस्था पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। इस मौके पर जीएस खत्री, अमित शाह, रोहित मारवाड़ी, शैलेंद्र रावत, जगदीप फरस्वाण, गौरव चंद्र, नीरज बिष्ट, शशि, कमलेश, अमित सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed