सड़क सुधारीकरण के लिए लोनिवि और तहसील परिसर में प्रदर्शन
सार
आगरचट्टी-जिन्गोड़ मार्ग पर नाली व पुश्ते बनाने सहित सड़क सुधारीकरण मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय और तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। लखेड़ी के पूर्व प्रधान प्रताप राणा ने कहा कि बासीसेम गांव के कारगिल शहीद रणजीत सिंह के नाम से सरकार ने सड़क किनारे बोर्ड तो टांग दिए थे लेकिन अभी तक उनके गांव तक सड़क नहीं बनाई। प्रदर्शन करने वालों में रामड़ा की प्रधान देवकी बिष्ट, महावीर बिष्ट, मुकेश कंडारी, विक्रम, गोवर्धन बरमोला, गीता देवी, महेशी देवी, शोभा, नंदी और चंद्र सिंह आदि मौजूद थे।बरसात के बाद सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
०ड़क की मरम्मत के लिए लोनिवि गैरसैंण के कार्यालय में प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : KARNPRYAG