फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration in Jal Sansthan office due to non-supply of drinking water

पेयजल सप्लाई न होने पर जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन

Mon, 30 May 2022 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Jal Sansthan office due to non-supply of drinking water
पेयजल की सुचारू सप्लाई की मांग को लेकर जल संस्थान के कार्यालय पहुंचे जोशीमठ के रविग्राम वार्ड के - फोटो : GOPESHWAR
नगर पालिका के वार्ड नौ रविग्राम में कई दिनों से पेयजल सप्लाई बाधित होने से लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। सोमवार को आक्रोशित लोग जल संस्थान कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने जल संस्थान के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी यदि शीघ्र वार्ड में पेयजल सप्लाई सुचारु नहीं की जाती तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविग्राम वार्ड में 150 परिवार रहते हैं। सोमवार को पालिका सभासद समीर डिमरी के नेतृत्व में सुबह करीब ग्यारह बजे रविग्राम वार्ड के लोग नगर में एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कुछ देर तक संस्थान के अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी की। पूजा, सुरेशी, मधुली, कुशल सिंह और मनोज सिंह ने कहा कि वार्ड में पेयजल सप्लाई सुचारु न होने से उन्हें करीब आधा किमी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ता है। कहा कि यदि कभी कभार नलों पर पानी आ भी गया तो कई लोग मोटर लगाकर पानी की सप्लाई कर रहे हैं तो कुछ लोग पीने के पानी को सिंचाई के उपयोग में ला रहे हैं, जिससे वार्ड के सभी परिवारों को समुचित पानी नहीं मिल पा रहा है। इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राजेश निरवाल ने कहा कि शीघ्र पेयजल लाइन की जांच की जाएगी। वार्ड में पेयजल की सप्लाई सुचारु करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed