फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration by playing plate in Karnprayag in support of women wrestlers

Chamoli News: महिला पहलवानों के समर्थन में कर्णप्रयाग में थाली बजाकर किया प्रदर्शन

Sat, 29 Apr 2023 04:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by playing plate in Karnprayag in support of women wrestlers
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। जंतर-मंतर पर प्रर्दशन कर रही महिला पहलवानों के समर्थन में केंद्र सरकार को जगाने के लिए कर्णप्रयाग में लोगों ने थाली बजाकर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
वक्ताओं ने कहा कि कॉमनवैल्थ से लेकर ओलंपिक तक देश की झोली पदकों से भरने वाले पहलवान नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, महिला पहलवानों का यौन शोषण करते हैं, इसलिए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा, महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोपी के खिलाफ एफ़आईआर करवाने के लिए भी उच्चतम न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा रहा है। ऐसा ही चलता रहा तो देश भर में खेल में करियर बनाने की इच्छुक युवतियों के लिए घर से बाहर निकलना ही मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने प्रकरण की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

इस मौके पर इंद्रेश मैखुरी राज्य सचिव भाकपा (माले), सुभाष गैरोला पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, मुकेश नेगी जिलाध्यक्ष कांग्रेस, बीरेंद्र मिंगवाल व्यापार संघ अध्यक्ष, मदनमोहन चमोली, किशन बिष्ट, अरविंद चौहान, सुभाष रावत, राजेंद्र नेगी, कुशल बिष्ट, बीना कुंवर, राकेश कोटियाल, गौतम मिंगवाल, देवराज रावत, भगवती थपलियाल, अनूप चौहान, आयुष नेगी, आयुष राज, जयविशाल रावत, पुष्कर रावत, अजयकिशोर भंडारी, रामदयाल, संदीप कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed