{"_id":"67b3236d29333fdffd077c58","slug":"demand-to-shift-passenger-registration-center-from-pandukeshwar-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-110831-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पांडुकेश्वर से यात्री रजिस्ट्रेशन सेंटर शिफ्ट करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पांडुकेश्वर से यात्री रजिस्ट्रेशन सेंटर शिफ्ट करने की मांग
Mon, 17 Feb 2025 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 17 Feb 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ। चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर पांडुकेश्वर में संचालित यात्री रजिस्ट्रेशन सेंटर को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग पांडुकेश्वर के ग्रामीणों ने की। उन्होंने मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि पांडुकेश्वर में रजिस्ट्रेशन होने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कहा कि रजिस्ट्रेशन के कारण यहां यात्री वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है जिससे अनावश्यक रूप से स्कूली वाहनों को भी रोक दिया जाता है। कई बार जाम की भी समस्या खड़ी हो जाती है जिससे बच्चे समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। सड़क पर वाहनों की भीड़ से दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। काश्तकार अपने मवेशियों को चराने के लिए भी नहीं ले जा पाते हैं। ज्ञापन देने वालों में रजनीश मेहता, मंदीप भंडारी, योगेश पंवार, आलोक मेहता और रामनारायण भंडारी आदि शामिल रहे। संवाद