फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to establish High Court in Gairsain, committee formed

Chamoli News: हाईकोर्ट गैरसैंण में स्थापित करने की मांग, कमेटी गठित

Sun, 12 May 2024 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 12 May 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Demand to establish High Court in Gairsain, committee formed
गैरसैंण। उत्तराखंड हाईकोर्ट को गैरसैंण में स्थापित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। रविवार को जिला बार संघ के अध्यक्ष भरत सिंह रावत की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी को संरक्षक बनाया गया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि हाईकोर्ट की स्थापना के लिए ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में 800 नाली से अधिक भूमि उपलब्ध है। हाईकोर्ट की स्थापना की मांग के लिए गठित कमेटी का विस्तार तहसील स्तर पर किया जाएगा। साथ ही जिले के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत का विशेष सत्र आहूत कर प्रस्ताव पारित करने और शासन को भेजे जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी बार संघ के अध्यक्ष, जिपंस के अध्यक्ष व सदस्य, जिला चमोली के क्षेत्र पंचायत प्रमुख, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष तथा समस्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष कमेटी के सदस्य होंगे। इस मौके पर अधिवक्ता भरत सिंह रावत, भुवन नौटियाल, संदीप रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed