फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to declare Devrada as the main stop of Nanda Rajjat

Chamoli News: देवराड़ा को नंदा राजजात का मुख्य पड़ाव घोषित करने की मांग

Fri, 02 Dec 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Demand to declare Devrada as the main stop of Nanda Rajjat
सिद्धपीठ देवराड़ा को नंदा राजजात के मुख्य पड़ाव के रूप में मान्यता दिलाने की मांग को लेकर तहसील सभागार में परगना बधाण के लोगों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में देवराड़ा मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवनचंद्र हटवाल ने कहा कि हर वर्ष मां नंदा की डोली छह माह प्रवास के लिए अपने ननिहाल देवराड़ा में विराजमान होती है। देवराड़ा राजजात और लोकजात यात्रा का अंतिम व महत्वपूर्ण पड़ाव है लेकिन अभी तक इसको राजजात के पड़ाव में शामिल नहीं किया गया है। कहा कि कई बार सरकार से देवराड़ा को मुख्य पड़ाव घोषित कर यहां पर धार्मिक पर्यटन को विकसित करने के लिए कहा गया लेकिन अभी तक किसी भी सरकार ने इस दिशा में प्रयास नहीं किया है जिससे बधाण के लोग नाराज हैं। बैठक में बार एसोसिएशन थराली के अध्यक्ष डीडी कुनियाल, विनोद रावत, त्रिलोक सिंह, सभासद सीमा देवी, नरेंद्र भारती, प्रेम बुटोला, जितेंद्र रावत, देवेंद्र रावत और नरेश गौड़ आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed