फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to connect Kandai Chandrashila village with road

Chamoli News: कांडई चंद्रशिला गांव को सड़क से जोड़ने की मांग

Fri, 16 Jan 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 16 Jan 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Demand to connect Kandai Chandrashila village with road
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। विकासखंड पोखरी के कांडई चंद्रशिला गांव के लोग आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि जल्द गांव तक सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

कांडई चंद्रशिला गांव के लोगों को पोखरी बाजार आने के लिए करीब एक किमी खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए डंडी कंडी का सहारा लेना पड़ता है। लोग सामान पीठ पर ढोने के लिए मजबूर हैं। ग्राम प्रधान भगत सिंह भंडारी, पूर्व प्रधान नवीन राणा, मदन सिंह भंडारी, अनसूइया राणा, देवेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, जगदीश प्रसाद किमोठी, दिनेश प्रसाद किमोठी आदि ने कहा कि सड़क के अभाव में लोग बहुत परेशान हैं। बीमार व गर्भवती को अस्पताल पहुंचना उनके लिए चुनौती बना रहता है। कई बार शासन-प्रशासन से सड़क की मांग कर चुके हैं लेकिन हर बार आश्वासन ही मिले हैं। उनके गांव में 70 से अधिक परिवार निवास करते हैं। उन्होंने जल्द गांव तक सड़क निर्माण की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed