फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for posting of teachers in Government Inter College Pantoli

Chamoli News: राजकीय इंटर कॉलेज पैंतोली में शिक्षकों की तैनाती की मांग

Thu, 25 Jul 2024 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 25 Jul 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
Demand for posting of teachers in Government Inter College Pantoli
गोपेश्वर में ​जिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपते जीआईसी पैंतोली के ​अ​भिभावक। संवाद
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज पैंतोली में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों ने जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अधिकांश शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के भरोसे विद्यालय संचालित हो रहा है। अभिभावक संघ के पदाधिकारियों ने शीघ्र विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष कलावती देवी, पीटीए अध्यक्ष भगवती प्रसाद सती, ग्राम प्रधान डुंग्री नरेंद्र सिंह रावत, प्रधान सीरी मोनू सती, प्रधान आनंद सिंह भंडारी, प्रधान लाल सिंह कनेरी आदि ने कहा कि विद्यालय में 157 छात्र-छात्राएं हैं। शिक्षक न होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यही नहीं विद्यालय में कनिष्ठ सहायक, दफ्तरी, परिचारक और चौकीदार के पद भी रिक्त चल रहे हैं। विद्यालय में कुछ विषयों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती है। इधर, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह ने अभिभावकों को विद्यालय में नियमित शिक्षकों की तैनाती का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed