{"_id":"685d363e7bc48dd26a0c2c5c","slug":"demand-for-making-a-new-scheme-from-drinking-water-source-for-kaleshwar-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-115891-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कालेश्वर के लिए पेयजल स्रोत से नई योजना बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कालेश्वर के लिए पेयजल स्रोत से नई योजना बनाने की मांग
Thu, 26 Jun 2025 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 26 Jun 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ग्राम पंचायत कालेश्वर में पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए जन प्रतिनिधियों ने जल संस्थान के ईई को ज्ञापन दिया। उन्होंने बेरफाला-सिरतोली पेयजल स्रोत से नई पेयजल योजना के निर्माण की मांग की।
पूर्व प्रधान कालेश्वर हरीश चौहान ने जल संस्थान के ईई को दिए ज्ञापन में कहा कि अलकनंदा नदी के तट पर स्थापित लिफ्ट पंपिंग योजना से वर्तमान में ग्राम पंचायत कालेश्वर, औद्योगिक परिक्षेत्र, कालेश्वर गांव में पेयजल आपूर्ति होती है। मगर आए दिन पंपिंग योजना में खराबी आने, जनरेटर खराब होने तथा बिजली आपूर्ति बाधित होने से लगभग 300 परिवारों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत से प्रस्तावित बेरफाला-सिरतोली पेयजल स्रोत से नई पेयजल योजना का निर्माण कराने की मांग की। जल संस्थान के सहायक अभियंता दिनेश चंद्र पुरोहित ने बताया कि योजना का आगणन बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद