फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for early construction of Bairagana-Koteshwar road

Chamoli News: बैरागना-कोटेश्वर सड़क के जल्द निर्माण की मांग

Sun, 23 Jun 2024 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 23 Jun 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
Demand for early construction of Bairagana-Koteshwar road
गोपेश्वर। ब्लॉक दशोली के अंतर्गत बैरागना-खल्ला-कोटेश्वर सड़क पर स्वीकृति के दस साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द सड़क का काम शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

बैरागना-खल्ला-कोटेश्वर सड़क को वर्ष 2013 में स्वीकृति दी गई है। उसी समय इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई थी और करीब 97 लाख भी स्वीकृत किए गए। मगर निर्माण शुरू नहीं हो पाया। सड़क पर बैरागना में मोटर पुल का निर्माण भी होना था लेकिन आज तक न तो सड़क पर काम शुरू हुआ और न ही पुल का। क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश लाल, बणद्वारा की प्रधान सरोजनी देवी, भगत बर्त्वाल, देवेश्वरी, प्रमोद सिंह, दर्शन लाल विश्वकर्मा आदि ने कहा कि सड़क बने तो ग्राम बणद्वारा, कोटेश्वर, खल्ला, बैरागना, दोगड़ी कांडई, बमियाला के ग्रामीणों को इसका लाभ मिले। इधर, लोनिवि के ईई राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि सड़क निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द सड़क का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed