{"_id":"659d35bcfe03a4e8190d017d","slug":"demand-for-construction-of-roads-in-khansar-valley-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1012-3113-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: खनसर घाटी के सड़कों के निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: खनसर घाटी के सड़कों के निर्माण की मांग
Tue, 09 Jan 2024 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 09 Jan 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गैरसैंण। खनसर घाटी के सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने पांच फरवरी तक मांगों पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर 6 फरवरी से आमरण अनशन की चेतावनी दी। साथ ही इसकी प्रतिलिपि आयुक्त गढ़वाल, डीएम चमोली, प्रमुख सचिव उत्तराखंड सरकार, विधायक अनिल नौटियाल आदि को भी भेजी गई। ज्ञापन में ग्रामीणों ने अंज्ञारी महादेव से कस्वीनगर-तलवाड़ी तक पांच किमी सड़क का निर्माण शीघ्र कराने, माईथान से खीड़ा खनसर मार्ग को हॉटमिक्स करने, माईथान में एलोपैथिक अस्पताल में चिकित्सक की नियुक्ति करने तथा निर्माणाधीन पत्थरकट्टा मार्ग को नैल बैंड पर मिलाने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में राज्य आंदोलनकारी हरेंद्रकंडारी, पूर्व प्रधान कुंवरसिंह नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य केएस नेगी व एडवोकेट केएस बिष्ट आदि शामिल रहे। संवाद