{"_id":"67b1c89af42b3164600630cc","slug":"demand-for-construction-of-bailey-bridge-in-dhadharbagad-of-ratgaon-karnpryag-news-c-48-kpg1001-112598-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रतगांव के ढाढरबगड़ में बैली ब्रिज निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रतगांव के ढाढरबगड़ में बैली ब्रिज निर्माण की मांग
Sun, 16 Feb 2025 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 16 Feb 2025 04:44 PM IST
विज्ञापन
थराली। रतगांव के ग्रामीणों ने बरसात से पहले ढाढरबगड़ में बैली ब्रिज निर्माण की मांग उठाई। कहा कि यह निर्माण नहीं हुआ तो बरसात के समय फिर से आवाजाही बाधित हो जाएगी। ग्रामीणों ने मांग को लेकर तहसीलदार के माध्यम से डीएम चमोली को ज्ञापन भेजा। कहा यदि शीघ्र पुल का काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
ग्राम प्रधान महिपाल फर्स्वाण ने कहा कि बरसात आने में कुछ महीने ही शेष हैं लेकिन यहां बैली ब्रिज का निर्माण नहीं हो सका है। रतगांव ब्लॉक का सबसे बड़ा गांव है और यहां की जनसंख्या तीन हजार से अधिक है। कहा कि वर्ष 2023 में घटगाड़ नदी के उफान में मोटर पुल बह गया था जिससे ग्रामीणों का संपर्क कट गया था। ग्रामीणों ने लोनिवि की सहायता से लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाई है जो बरसात में पानी बढ़ने पर बह जाती है। उन्होंने जल्द यहां बैली ब्रिज निर्माण की मांग की। वहीं लोनिवि के ईई दिनेश मोहन गुप्ता का कहना है कि ढाढरबगड़ में बैली ब्रिज बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद