{"_id":"6ae9cca18036edc2b700568b","slug":"demand-for-a-government-order-for-a-base-hospital-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-127670-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बेस अस्पताल के शासनादेश की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बेस अस्पताल के शासनादेश की मांग
Tue, 03 Nov 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। बेस अस्पताल के शासनादेश की मांग के लिए बेस अस्पताल संघर्ष समिति का धरना मंगलवार को 11वें दिन भी जारी रहा। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को जन प्रतिनिधियों और जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित सुरेंद्र सिंह कनवासी ने धरने को समर्थन दिया। यूकेडी के जिलाध्यक्ष जमन सिंह और प्रत्याशी आशीष नेगी भी समर्थन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों की उदासीनता से पर्वतीय क्षेत्रों से ग्रामीणों का पलायन हो रहा है। यह उदासीनता स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाओं के प्रति बरती जा रही है। इस मौके पर समिति के संरक्षक महेश डिमरी और उपाध्यक्ष बीएन डिमरी भी मौजूद थे। दयाल सिंह बिष्ट और प्रकाश सेमवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भी धरना दिया। संवाद