फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Delhi-6 won the GPL Cosco

Chamoli News: दिल्ली-6 ने जीता जीपीएल कॉस्को

Sun, 08 Mar 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 08 Mar 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Delhi-6 won the GPL Cosco
कर्णप्रयाग। गौचर के खेल मैदान में आयोजित जीपीएल कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दिल्ली-6 ने तूफान एकादश को हराया। प्रतियोगिता में 222 रन और 8 विकेट लेने वाले सचिन को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को मैदान में टॉस जीतकर तूफान एकादश ने पहले बल्लेबाजी की। एकादश की ओर से पवन ने 61 रन की मदद से 15 ओवरों में 187 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली-6 की टीम ने 13 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। दिल्ली-6 की ओर से आयुष ने 31, पारूल ने 35 और सचिन ने 48 रन बनाए। सचिन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। आयोजकों की ओर से युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान विपुल रावत, चैतन्य बिष्ट, सुबोध रावत, नीरज बिष्ट, कमेटी के नवीन रावत, सूरज, हिमांशु, संदीप, विनय भंडारी, सौरभ और महावीर रावत आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed