फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Clash between student groups one student dead three youths taken into custody PremNagar

Dehradun: पुरानी रंजिश में बीटेक छात्र की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, फावड़े और लाठी-डंडों से बोला हमला

Tue, 24 Mar 2026 10:29 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 24 Mar 2026 10:29 AM IST
सार

दिव्यांशु रात के समय खाना खाने के लिए स्कूटी से प्रेमनगर बाजार स्थित रेस्टोरेंट में गया था। तभी आरोपियों ने फावड़े और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।  

विज्ञापन
Dehradun Crime News Clash between student groups one student dead three youths taken into custody PremNagar
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर निवासी छात्र दिव्यांशु जाटराणा की 15 युवकों के एक समूह ने बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। घटना सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। छात्र को गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दिव्यांशु रात के समय खाना खाने के लिए स्कूटी से प्रेमनगर बाजार स्थित रेस्टोरेंट में गया था। तभी आर्यन शर्मा, शिवम शर्मा, मधुर, अंकुर, प्रह्यलादराज, शांतनु, उज्ज्वल, आकाश, वैभव मिश्रा, ऋतिक राजपूत, अंकुर सिंह, वैभव शर्मा, अंकित भारद्वाज, युवराज चौहान और आदित्य राज आदि युवकों का समूह आया और दिव्यांशु के साथ बहस करना लगा। इससे पहले कि दिव्यांशु कुछ समझ पाता आरोपियों ने फावड़े और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए दिव्यांशु ने स्कूटी से भागने की कोशिश की तो एक युवक ने बेल्ट पकड़कर खींच दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद भी आरोपियों ने दिव्यांशु पर हमला जारी रखा। मरणासन्न हालत में दिव्यांशु को छोड़कर आरोपी माैके से फरार हो गए।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: हिमस्खलन को लेकर चेतावनी, इन तीन जिलों को खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर दिव्यांशु के दोस्त उसे बेहोशी की हालत में प्रेम नगर पीएचसी लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने दून अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सक के अनुसार, उसके सिर में गंभीर चोंटें आईं थीं।


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में कुछ युवक दिव्यांशु के साथ एक ही विवि में पढ़ते थे। उन्होंने अन्य साथियों के साथ वर्चस्व को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना में शामिल युवराज कुमार निवासी भोजपुर बिहार, मधुर खंडेलवाल निवासी ऊधम सिंह नगर और शिवम शर्मा निवासी दानापुर पटना बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed