फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Decision taken to ban alcohol in Maikhura village; committee formed.

Chamoli News: मैखुरा गांव में शराबबंदी का फैसला, ममंद गठित

Mon, 20 Jul 2026 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 20 Jul 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Decision taken to ban alcohol in Maikhura village; committee formed.
ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल की बैठक में लिया गया निर्णय, सीमा देवी बनीं अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के मैखुरा गांव में एक खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गांव में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय लिया गया। शराबबंदी लागू करने के लिए महिला मंगल दल का गठन कर सीमा देवी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

ग्राम प्रधान हेमंती देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने या बेचने पर ममंद ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया। बैठक में गांव के लिए बन रही पंपिंग योजना, जयकंडी-मैखुरा मोटर मार्ग और मोबाइल टॉवर सहित अन्य विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। महिलाओं ने कहा कि गांव को नशा मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें सभी ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। इसके बाद महिलाओं ने शराबबंदी की शपथ ली। साथ ही ममंद का गठन करते हुए कांति देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। दीपा देवी को सचिव और प्रेमलता देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर उपप्रधान भगवती प्रसाद मैखुरी, देवी प्रसाद मैखुरी, महेंद्र प्रसाद डिमरी और प्रकाश चंद्र मैखुरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed