फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Debris removal work started in Bhanerpani

Chamoli News: भनेरपाणी में मलबा हटाने का काम शुरू

Wed, 23 Jul 2025 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 23 Jul 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Debris removal work started in Bhanerpani
फोटो
विज्ञापन




पीपलकोटी। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से पीपलकोटी से करीब दो किलोमीटर दूर भनेरपाणी में हिल साइड जमे मलबे को हटाना शुरू कर दिया गया है।

बीते दिनों रुक-रुककर हुई तेज बारिश से भनेरपाणी में करीब 40 मीटर हिस्से में भूस्खलन और भू-धंसाव सक्रिय हो गया था जिससे यहां हाईवे बाधित रहा। पहाड़ी से भूस्खलन भी सक्रिय हो गया था। अब भूस्खलन क्षेत्र भनेरपाणी में बदरीनाथ हाईवे सुचारु है। बारिश थमने पर यहां एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे को समतल करने के साथ ही पहाड़ी की ओर से मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है जबकि हिल साइड नाली निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि भनेरपाणी में अलकनंदा साइड और हिल साइड हाईवे का ट्रीटमेंट किया जाएगा। फिलहाल चारधाम यात्रा को देखते हुए हाईवे सुचारु रखने पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed