फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Debris of hydro power project being dumped on village land

Chamoli News: गांव की भूमि पर डाल रहे जल विद्युत परियोजना का मलबा

Sat, 09 Sep 2023 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 09 Sep 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Debris of hydro power project being dumped on village land
फोटो
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
कंपनी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना का मलबा कार्यदायी संस्था हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) की ओर से गुलाबकोटी गांव की वन पंचायत और निजी भूमि पर डाला जा रहा है। वहां से यह मलबा सीधे अलकनंदा नदी में जा रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि यहां मलबा डालने का काम बंद नहीं किया गया और कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

टीएचडीसी की विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना में कार्यदायी संस्था एचसीसी है। गुलाबकोटी के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परियोजना के बैराज साइट का मलबा ग्रामीणों की सहमति के बिना वन पंचायत और निजी भूमि पर डाला जा रहा है। यहां से मलबा सीधे अलकनंदा में जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों का श्मशान घाट जाने का रास्ता भी ध्वस्त हो गया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को बताया लेकिन उन्होंने उनकी बात को अनसुना कर दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच करवाकर कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रावत, ग्राम प्रधान जानकी प्रसाद, सरपंच लक्ष्मी देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। इधर, टीएचडीसी के एजीएम पीएस रावत का कहना है कि गुलाबकोटी के घाट वाली भूमि का समतलीकरण किया जाना है जिसके कारण यहां मलबा डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed