फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Debris not removed for 10 years, now trolley also closed

Chamoli News: 10 साल से मलबा हटाया नहीं, अब ट्रॉली भी बंद, कैसे करें आवागमन

Mon, 20 Nov 2023 08:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
Debris not removed for 10 years, now trolley also closed
तहसील के आपदा प्रभावित गांव पैनगढ़ में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। यहां गांव को सड़क से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के बाद आवागमन के लिए लगाई गई ट्राली सुविधा भी बंद कर दी गई। इसके कारण ग्रामीण, स्कूली बच्चों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में हो रही है।
विज्ञापन


दरअसल वर्ष 2013 में भूस्खलन के कारण गांव को पुल से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग टूट गया था। पुल तक पहुंचने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं होने के चलते लोनिवि ने पुल से पांच सौ मीटर की दूरी पर पिडंर नदी पर ट्राली लगाई थी। इस ट्रॉली के जरिये ग्रामीण सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक आवागमन करते थे। लेकिन, एक सप्ताह पूर्व लोनिवि ने बिना किसी सूचना के ट्राली बंद कर दी जिससे लोग गांव में कैद हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामीणों ने भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन नीचे नदी होने से यहां पर ग्रामीणों को काम करने में दिक्कत हो रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह, पूरन प्रताप, राजेंद्र सिंह, खिलाफ सिंह,देवी प्रसाद आदि का कहना है कि लोनिवि ने दस साल से एप्रोच मार्ग ठीक नहीं किया। अब आवागमन का एकमात्र साधान ट्राली भी बंद कर दी। उन्होंने कहा, यदि शीघ्र एप्रोच मार्ग ठीक नहीं किया गया और ट्राली फिर से शुरू नहीं की गई तो जनता आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्राली चलाने वाली कंपनी का अनुबंध 31 अक्टूबर को समाप्त हो गया था। लिहाजा ट्राली को बंद करना पड़ा। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विभाग ने फिर से ट्राली को चालू करने का निर्णय लिया है। - बिरेंद्र बसेड़ा, लोनिवि के सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed