फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Debris fell on JCB, one died, one injured

Chamoli News: जेसीबी पर गिरा मलबा, एक की दबकर मौत, एक घायल

Wed, 14 Jun 2023 09:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
Debris fell on JCB, one died, one injured
बेड़ी तल्ली के पास पुल निर्माण के लिए पहाड़ी कटिंग में लगी थी जेसीबी
विज्ञापन




बकरिया बैंड-छिमटा सड़क पर बेड़ी तल्ली के पास पुल निर्माण के लिए पहाड़ी कटिंग में लगी एक जेसीबी के ऊपर भारी मात्रा में पहाड़ी से मलबा गिर गया। मलबे में दो लोग दब गए, जिसमें से हेल्पर की मौत हो गई जबकि चालक को बचा लिया गया। हादसे के बाद हेल्पर का शव कई घंटे बाद मिला।


पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप पंवार ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे जब पीएमजीएसवाई के ब्रीज एंड रोप सेक्शन की टीम पुल निर्माण के लिए कटिंग कर रही थी तभी पहाड़ी से मलबे का एक टीला जेसीबी के ऊपर भर-भराकर गिर गया। गैरसैंण के थाना प्रभारी मनोज नैनवाल ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य किया। उन्होंने बताया कि चालक शुभम कश्यप (31) पुत्र सुरेश कश्यप सुंदरखेडा धनपुरा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि हेल्पर मुकेश रमोला (23) पुत्र जोगेन्दर सिंह निवासी सरायखेत जिला अल्मोड़ा का कहीं पता नहीं चला। कई घंटे तक एसडीआरएफ और जीसीबी की टीमें मुकेश की तलाश में जुटी रहीं और देर शाम उसका भी शव मलबे से मिल गया। वहीं चालक को कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह खतरे से बाहर है। एसडीआरएफ के दीपक, हर्ष कुमार, कैलाश, प्रकाश, शिखर उपाध्याय ने कहा कि मंगलवार शाम को भारी बारिश होने और पहाड़ी से बार-बार मलबा गिरने से कई बार बचाव कार्य रोकना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed