फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Debris entered Pagano village, people fled their homes

Chamoli News: पगनों गांव में घुसा मलबा, घर छोड़ भागे लोग

Tue, 20 Aug 2024 08:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 20 Aug 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
Debris entered Pagano village, people fled their homes
पगनों गांव के घरों के सामान को सुर​क्षित स्थानों पर ले जाते लोग। स्रोत: जागरुक पाठक
सोमवार रात हुई बारिश से पहाड़ी से आया मलबा, लोगों ने घरों का सामान सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया
विज्ञापन

खेतों के साथ चौक खलियान भी मलबे से भरे
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। सोमवार रात हुई भारी बारिश से ब्लॉक ज्योतिर्मठ के पगनों गांव में मंगलवार सुबह पहाड़ी से भारी मलबा घुस गया। अचानक आए मलबे को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और वह लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर भागने लगे। आनन-फानन में ग्रामीण गैंती, फावड़ा लेकर गांव के ऊपर पानी का रुख मोड़ने के लिए पहुंच गए मगर तब तक खेतों से लेकर चौक मलबे से पट गए। मौसम को देखते हुए कई परिवारों ने अपने घरों का सामान गांव के सुरक्षित जगहों पर ले जाकर रख दिया।
पगनों गांव के ऊपर पहाड़ी से पिछले साल से भूस्खलन हो रहा है। बरसात में यहां पानी के साथ भारी मात्रा में मिट्टी बहकर गांव में आ रही है। इससे गांव के 53 परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। बीते तीन जुलाई को गांव में मलबा आया था अब मंगलवार सुबह दूसरी बार गांव में मलबा जा घुसा जिससे लोगों में दहशत हो गई। सुबह अचानक भारी मात्रा में पानी के साथ मलबा गांव में आ गया और देखते ही देखते घरों तक पहुंच गया। गांव के खेत, रास्ते, चौक, खलियान मलबे से भर गए।
विज्ञापन

-----------
डर के साए में बीत रही ग्रामीणों की रात
- पगनों गांव में लोग दिन तो जैसे-तैसे काट लेते हैं, लेकिन रात में भय बना रहता है। बारिश होने पर रतजगा करना पड़ता है। अवतार सिंह राणा, बख्तावर सिंह राणा, बदरी सुंदरियाल, जगत सिंह, शिव सिंह पंवार आदि ने कहा कि बार-बार गांव में मलबा आने से लोगों में दहशत है। कई ग्रामीणों ने अपने घर का जरूरी सामान सुरक्षित जगहों पर रखना शुरू कर दिया है। पिछले साल से विस्थापन की मांग की जा रही है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यही हालात रहे तो यहां बड़ी जनहानि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बारिश होने पर पगनों गांव के शीर्ष भाग की पहाड़ी से मलबा गांव तक आ रहा है। गांव के पुनर्वास की प्रक्रिया चल रही है। जल्द प्रभावित परिवारों का पुनर्वास कर दिया जाएगा। भारी बारिश के दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित जगहों पर रहने के लिए कहा गया है। - चंद्रशेखर वशिष्ठ, एसडीएम, ज्योतिर्मठ, चमोली।



----------------------------------------

चमोली : 33 सड़कें बंद, 100 से अधिक गांवों की आवाजाही ठप
गोपेश्वर/पोखरी। लगातार हो रही बारिश से चमोली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बदहाल हो गई हैं। वर्तमान में जिले के अंतर्गत गांवों को जोड़ने वाली 33 सड़कें बंद हैं जिससे 100 से अधिक गांव के लोगों की आवाजाही ठप हो गई है। बारिश से सड़क पर बहते पानी से जहां गड्ढे हो गए हैं वहीं जगह-जगह मलबा आने और पुश्ते टूटने से 33 सड़कें बंद हो गई हैं। जो सड़कें खुली भी हैं वहां से आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। पोखरी क्षेत्र में पोखरी-वल्ली हरिशंकर, गुणम-नैल नौली, जौरासी-तोणजी सहित कई मार्ग बंद हैं। पोखरी-मोहनखाल सड़क पर गुनियाला राजेंद्र नगर में पुश्ता टूटने से मकानों को खतरा हो गया है। वहीं चमोली तहसील के अंतर्गत नंदप्रयाग-सावरीसैंण-चमोली, गोपेश्वर- देवर खडोरा, धुर्मा कुंडी, घाट बांजबगड़, कुहेड-मैठाणा-मथरपाल, नंदानगर-थराली सहित अन्य मार्ग बंद पड़े हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed