{"_id":"572365534f1c1bc73ea91624","slug":"damrikrn-halted-two-days-of-starting-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से रुका डामरीकरण का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से रुका डामरीकरण का काम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Fri, 29 Apr 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थराली-देवाल-लोहाजंग मार्ग पर दो दिन से रुका हुआ डामरीकरण का काम शुरू हो गया है। यहां ग्रामीणों ने सीधे मिट्टी पर डामर बिछाए जाने का आरोप लगाते हुए दो दिन से काम रुकवाया हुआ था।
विज्ञापन
शुक्रवार को यहां विभाग के अधिकारियों से सड़क पूरी तरह साफ करवाकर डामर डलवाया। व्यापारियों ने मुख्य बाजार में नालियों के निर्माण की मांग भी की।
थराली से लेकर देवाल होते हुए लोहाजंग तक 36 किमी मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण एडीबी की ओर से किया जा रहा है, लेकिन यहां कार्य निम्न गुणवत्ता और मिट्टी पर डामर बिछाया जा रहा था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को निर्माणदायी कंपनी के कंसलटेंट और एडीबी के ईई का ग्रामीणों ने घेराव भी किया था। इस पर शुक्रवार को विभाग ने सतर्कता के साथ और सड़क से मिट्टी को हटाकर डामर बिछाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा, महामंत्री पुष्कर बिष्ट, गौरव जोशी, गणेश जोशी, आलम सिंह आदि ने डीएम और विभाग के ईई को ज्ञापन भेजकर बाजार में नालियों के निर्माण की मांग भी की। कहा कि क्षतिग्रस्त नालियों के चलते दुकानों और घरों में पानी घुस रहा है।