फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Current with swinging wire, hospital transported from Dundi

Chamoli News: झूलते तार से लगा करंट, डंडी से पहुंचाया अस्पताल

Fri, 08 Sep 2023 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 08 Sep 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
Current with swinging wire, hospital transported from Dundi
फोटो
विज्ञापन

पिनाऊं गांव का मामला, जंगल में मवेशी चुगाने गए थे भुवन सिंह
गांव में सड़क न होने पर ग्रामीणों ने छह किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। मवेशी चुगाने के लिए जंगल गया पिनाऊं गांव का एक व्यक्ति झूलते बिजली के तार से करंट लगने से झुलस गया। गांव में सड़क न होने पर ग्रामीणों ने उन्हें डंडी के सहारे 6 किलोमीटर पैदल लाकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें सीएचसी थराली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर कर दिया गया।

पिनाऊं गांव के भुवन सिंह (50) पुत्र प्रेम सिंह बीते बृहस्पतिवार को गाय को चुगाने के लिए गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल गए थे। यहां 11 केवि लाइन के ऊपर से बिजली का तार लटककर जमीन को छू रहा था कि अचानक भुवन सिंह का हाथ तार पर लगने से वह झुलसकर बेहोश हो गए। भुवन सिंह के बेटे प्रदीप ने बताया कि शाम को गाय तो घर पहुंच गईं लेकिन पिता घर नहीं पहुंचे। ढूंढ खोज करने पर वे जंगल में बेहोश मिले। सूचना पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। गांव में सड़क न होने पर ग्रामीण उन्हें डंडी के सहारे छह किलोमीटर पैदल चलकर घेस गांव के पास सड़क तक लाए। इसके बाद 108 वाहन से रात दो बजे उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। सीएचसी थराली के डॉ. संजय ने बताया कि भुवन सिंह का हाथ बुरी तरह जला है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं ऊर्जा निगम के ईई विनीत सक्सेना ने कहा कि निगम की टीम को घटनास्थल पर जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित की विभागीय नियमानुसार मदद की जाएगी। वहीं प्रदीप ने बताया कि गांव में लिए वर्ष 2015 से सड़क स्वीकृत है लेकिन निर्माण आज तक नहीं हो पाया है। ऐसे में ग्रामीणों को रोज करीब 4 से 6 किमी पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed