{"_id":"e93ce5566d92877c7a4bfa76d129e86b","slug":"cultural-programme-in-band-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाय ककड़ी झिल मां... पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाय ककड़ी झिल मां... पर झूमे दर्शक
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 22 Dec 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंड विकास मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या भूमियाल सांस्कृतिक कला मंच पीपलकोटी और रंत-रैबार कला मंच कर्णप्रयाग के कलाकारों के नाम रही।
विज्ञापन
गढ़वाली गायिका अंजू बिष्ट के ह्यूंद का दिन फिर बौड़ी ए गेनी गीत गाया। हाय ककड़ी झिल मां जैसे गीत की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे।
सेमलडाला मैदान में पंच केदार सांस्कृतिक कला मंच पोखरी के कलाकारों ने एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। जागर गायिका पवित्रा टम्टा ने बाडुली द्विंदों, हिली गे हांसुली, हुरणी को दिन, तोरणी पौंछी गे, नंदा तेरी जात, तों ऊंचा कैलासू मां जाली जैसे मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
पवित्रा टम्टा ने अपने नए जागर हे पंचनाम तैंतीस करोड़ देवता तेरी जय हो की जैसी ही प्रस्तुति दी तो दर्शक पांडाल में ही नाचने लगे। जागर लेखक बहादुर सिंह भंडारी ने पवित्रा टम्टा को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, गुड्डी कुंवर, रामेश्वरी राणा, बीना बिष्ट, मीना बिष्ट, सुंदर बंडवाल, बहादुर सिंह भंडारी, हुकम सिंह रावत, सतेंद्र नेगी, संजय फर्स्वाण, हरेंद्र पंवार, हरीश पुरोहित, गजेंद्र राणा, अयोध्या प्रसाद हटवाल, अब्बल सिंह नेगी, हरेंद्र पंवार और बृजलाल आदि मौजूद थे।
बिरही ने दिगोली को 2-0 से हराया
बंड मेले में स्व. पुरुषोत्तम हटवाल स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मैच में नव युवक मंगल दल बिरही ने युवक मंगल दल दिगोली को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में पीपलकोटी की टीम ने गडोरा को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। नौरख की टीम ने लुहां को हराया। हाट ने महरगांव, बिरही ने भीड़ लग्गा गडोरा, बाटुला ने अगथला, पीपलकोटी ने रैतोली, नरगोली ने अगथला को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपजिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने किया। स्व. पुरुषोत्तम हटवाल बंड विकास संगठन के पूर्व महामंत्री थे।