{"_id":"d32718cb57ffd71573014dab7305f6a1","slug":"cricket-match-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट क्लब स्पाल्टन अगले दौर में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट क्लब स्पाल्टन अगले दौर में पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर।
Updated Sun, 03 Jan 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मैदान में तृृतीय राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। टूर्नामेंट में प्रदेश की 22 टीमों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
पहले मैच में क्रिकेट क्लब स्पाल्टन (चमोली) ने क्रिकेट टीम टाइटन (चमोली) को 14 रनों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। 30 रन और दो विकेट लेने पर स्पाल्टन के खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।
विज्ञापन
रौंग्पा जनजाति सांस्कृतिक एवं खेल विकास समिति की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट का शुभारंभ डीएम विनोद कुमार सुमन ने किया। इस दौरान भोटिया जनजाति की महिलाओं ने पौणा नृत्य और गोपीनाथ कला मंच के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के पहले दिन स्पाल्टन की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में 96 रन बनाए। टाइटन के खिलाड़ी इस आसान लक्ष्य को भी पार नहीं कर पाए और 82 पर टीम ऑल आउट हो गई।
इस मौके पर जिला बार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट, रौंग्पा समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह टकोला, सचिव धीरेंद्र गरोडिया, छात्र संघ अध्यक्ष मनोज रावत, सूपिया सिंह राणा, डा. जीएस पाल, दिनेश सयाना, राजेंद्र सिंह, अनिल बिष्ट, धर्मेंद्र सिंह पाल, रणजीत टोलिया और शेर सिंह कंडारी आदि मौजूद थे।