फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cracks on Auli road widen further

Chamoli News: औली सड़क पर पड़ी दरारें और चौड़ी हुईं

Thu, 27 Jul 2023 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 27 Jul 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
Cracks on Auli road widen further
फोटो
विज्ञापन

प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण, भू-वैज्ञानिकों से सर्वे कराने के दिए निर्देश

सड़क की दरारों पर लगाया सीमेंट भी चटका
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। बरसात के बाद जोशीमठ नगर में दरारें आने, पुरानी दरारों के चौड़ा होने और जमीनों में गड्ढे होने के कई मामले सामने आए हैं। हाल ही में जोशीमठ-औली सड़क पर नई दरारें आ गईं। यहां बीआरओ ने दरारों को सीमेंट से भरा लेकिन सीमेंट भी चटक गया और दरारें पहले से अधिक चौड़ी नजर आ रही हैं। यह देखते हुए एसडीएम कुमकुम जोशी ने औली रोड पर पड़ी दरारों का भू-वैज्ञानिकों से सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्वयं राजस्व व नगर पालिका की टीम के साथ औली रोड, मनोहर बाग वार्ड, सिंहधार और मारवाड़ी वार्ड का निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को एसडीएम कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व और नगर पालिका की टीम ने औली सड़क, मनोहर बाग वार्ड, सिंहधार और मारवाड़ी वार्ड का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि जोशीमठ-औली सड़क पर नई दरारें दिख रही हैं। भू वैज्ञानिकों को तत्काल यहां सर्वेक्षण करने निर्देश दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था को भी दरारों के आसपास वाले इलाके में सुरक्षात्मक कार्य करने को कहा गया है। सिंहधार वार्ड में पुरानी दरारें बारिश के कारण और चौड़ी नजर आ रही हैं। इसका भी भू-वैज्ञानिकों से निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इंसेट
भूस्खलन की जद में आई 11 केवी की बिजली लाइन
जोशीमठ। मनोहर बाग वार्ड में भूस्खलन से औली रोपवे को जोड़ने वाली 11 केवी की बिजली लाइन भूस्खलन की जद में आ गई है। यहां बिजली के पोल के समीप भी भूस्खलन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया। यदि शीघ्र सुरक्षा के उपाय नहीं हुए तो यहां भूस्खलन होने से कभी भी पोल गिर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed