फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cracks in houses in Sabzi Mandi and Bahugunanagar

Chamoli News: सब्जी मंडी और बहुगुणानगर में भी मकानों में पड़ रहीं दरारें

Wed, 04 Jan 2023 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cracks in houses in Sabzi Mandi and Bahugunanagar
कर्णप्रयाग में ये है सब्जी मंडी और बहुगुणानगर का भू-धंसाव वाला क्षेत्र। - फोटो : KARNPRYAG
नगर के सब्जी मंडी और बहुगुणानगर के भू-धंसाव वाले क्षेत्र में लोग खतरे के साये में रहने के लिए मजबूर हैं। बरसात के दौरान हुए भू-धंसाव के आठ महीने बाद भी प्रशासन 50 से अधिक परिवारों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं कर पाया है। लोगों का कहना है कि उनके मकानों में आई दरारें लगातार बढ़ती जा रही हैं। लोगों ने क्षेत्र का ट्रीटमेंट न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे किनारे बसे बहुगुणानगर में जमीन लगातार धंस रही है। पिछले साल भूस्खलन और भू-धंसाव तेज हुआ तो करीब 25 मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थीं, जिससे इनमें रहने वाले लोगों को दूसरे के मकानों पर किराये पर रहना पड़ा था। भगवती प्रसाद सती ने कहा कि मंत्री सतपाल महाराज से भी भू-धंसाव के ट्रीटमेंट के लिए निवेदन किया गया लेकिन उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। बताया कि कनखुल रोड के नीचे करीब 150 मीटर के दायरे में सभी मकान खतरे की जद में हैं। प्रशासन ने भू-सर्वेक्षण कराया था लेकिन उसके बाद सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए। हरेंद्र सिंह, ईश्वरी मैखुरी, धर्मेंद्र सिंह, कमला रतूड़ी आदि ने कहा कि करीब 12 वर्ष पहले मंडी परिषद को बनाते समय अनियोजित ढंग से खुदाई की गई थी जिसका नतीजा लोगों को भू-धंसाव के रूप में चुकाना पड़ रहा है। वहीं, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने कहा कि बहुगुणानगर में भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है। क्षेत्र का वैज्ञानिकों से सर्वे कराया गया है। जल्द ही भूस्खलन व भू-धंसाव रोकने के उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed