{"_id":"6739cf31da26210ff909fd03","slug":"cpim-accused-of-neglecting-pinder-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-110517-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: माकपा ने पिंडर की उपेक्षा का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: माकपा ने पिंडर की उपेक्षा का लगाया आरोप
Sun, 17 Nov 2024 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 17 Nov 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
देवाल। माकपा ने बैठक कर पिंडर की खस्ताहाल सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों की दशा नही सुधरने पर जनआंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर पिंडर की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। बैठक में पिंडर सचिव ललित मिश्रा ने कहा कि पिंडर के अस्पतालों की हालत ठीक नहीं है। गर्भवती को अल्ट्रासाउंड के लिए कई किमी दूर बागेश्वर ले जाना पड़ता है। स्थानीय अस्पतालों में एक्से-रे तक की सुविधा नहीं है जबकि सड़कों की हालत भी सुधर नहीं पाई है। कहा कि क्षेत्र के पिनाऊं, झलिया, हरमल सहित कई गांव में सड़क, दूरभाष की सुविधा भी नहीं है जबकि कई इंटर कॉलेज एक प्रवक्ता के भरोसे चल रहे हैं। वर्ष 2013 की आपदा में बहे हरमल, सुपलीगाड़, झूलापुल नहीं बने। बैठक में ललित मिश्रा, हेम चंद्र मिश्रा, बालीराम, प्रेमबल्लभ शर्मा और देवराम बर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
13 सदस्यीय जिला कमेटी का चुनाव किया
रुद्रप्रयाग। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य स्तरीय अधिवेशन में 13 सदस्यीय जिला कमेटी व 5 सदस्यीय जिला सचिव मंडल का चुनाव किया गया। राजाराम सेमवाल, अषाड़ सिंह धिरवाण व उमा नौटियाल की संयुक्त अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में कई विषयों पर चर्चा की गई।
पार्टी के राज्य सम्मेलन में राजाराम सेमवाल, वीरेंद्र गोस्वामी, अषाड़ सिंह धिरवाण, दौलत सिंह रावत, नरेंद्र रावत, उमा नौटियाल, धीरज लाल, विक्रम पंवार, भावना रावत, भरत सिंह, बीरा देवी को सदस्य चुना गया। वहीं जय सिंह नेगी, मदन सिंह रावत को जिला कमेटी में आमंत्रित सदस्य शामिल किया गया। राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आठवां राज्य सम्मेलन आगामी 22 से 24 दिसंबर तक कर्णप्रयाग में होगा। इस दौरान न्यूनतम मानदेय, जंगली जानवर बंदर, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में राज्य मंडल सचिव सदस्य गंगाधर नौटियाल, दयाल सिंह, जसपाल लाल, बलवंत लाल, सुरेशानंद गोस्वामी, रामकृष्ण नौटियाल, चैना देवी, नंदा देवी, धूरी देवी और सतवीर रावत आदि मौजूद थे।