{"_id":"67b315fd2ac8f6498b0bf385","slug":"councilors-met-ee-regarding-demands-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-112627-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मांगों को लेकर ईई से मिले सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मांगों को लेकर ईई से मिले सभासद
Mon, 17 Feb 2025 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 17 Feb 2025 04:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। सुभाषनगर (सिमली) वार्ड के सभासद मनोज पुंडीर और ईड़ा-बधाणी वार्ड के सभासद उत्तम नेगी ने मांगों को लेकर जल संस्थान अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार से मुलाकात की। सभासदों ने सिमली बाजार, पाडली सहित आसपास के क्षेत्रों को लाभान्वित करने के लिए कार्ययोजना बनाने की मांग की। जबकि खंड विकास अधिकारी से आगामी श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा में ईड़ा-बधाणी, सिमली, सुभाषनगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के रास्तों, पेयजल, बिजली आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए योजना में शामिल करने के लिए विभागीय कर्मियों से सर्वेक्षण करने की मांग की। इस मौके पर ग्राम पंचायत चमोला के प्रशासक सुरेंद्र कुमार, प्रफुल्ल गैरोला आदि मौजूद थे। ईई मुकेश कुमार ने कहा कि सिमली पंपिंग योजना में जल्द पेयजल टैंक का आगणन बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। वहीं बीडीओ विजय प्रसाद पुरोहित ने बताया कि श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा की कार्ययोजना में सड़क और पैदल मार्ग सहित अन्य कार्यों को शामिल कर दिया जाएगा। संवाद