{"_id":"5eb822f68ebc3e907c685420","slug":"coronavirus-8165-migrants-returned-to-their-home-in-chamoli-gopeshwar-news-drn343913639","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में 8165 प्रवासी लौट चुके अपने घर, हरियाणा गुरुग्राम से लौटे 27 प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में 8165 प्रवासी लौट चुके अपने घर, हरियाणा गुरुग्राम से लौटे 27 प्रवासी
विज्ञापन
चमोली के गौचर मेला मैदान में पहुंचे प्रवासी ग्रामीण।
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। कोरोना संकट के कारण प्रवासियों की घर वापसी जारी है। रविवार को 27 प्रवासी हरियाणा गुरुग्राम से चमोली पहुंचे। अभी तक 8165 प्रवासी अपने घरों को लौट चुके हैं। प्रवासियों के चेहरे पर घर वापसी की खुशी झलक रही है। जिला प्रशासन की ओर से प्रवासियों को घर तक छोड़ने के लिए वाहन की व्यवस्था भी की गई है। रेड जोन से पहुंच रहे प्रवासियों को क्वारंटीन सेंटर में भेजा जा रहा है। अभी तक 652 प्रवासियों को विभिन्न स्थानों पर फेसिलिटी क्वारंटीन में रखा गया है।
जिले में पहुंचे 138 लोग
रुद्रप्रयाग। गुलाबराय मैदान में बनाए गए स्टेजिंग एरिया में गुजरात, दिल्ली, राजस्थान व चंडीगढ़ से 120 प्रवासी रविवार को अपने गांवों को पहुंचे। जबकि प्रदेश के अलग-अलग शहरों से 18 लोग आए। इन सभी की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद, सभी को होम व इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। जहां निगरानी समिति की देखरेख में इन्हें 14 दिन क्वारंटीन में रखा जाएगा। अभी तक जनपद में कुल 1549 प्रवासी पहुंच चुके हैं। संवाद