फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Corona vaccine applied to the soldiers after reaching the height of 15 thousand feet

15 हजार फीट ऊंचाई तक पहुंचकर जवानों को लगाया कोरोना का टीका

Sat, 06 Mar 2021 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine applied to the soldiers after reaching the height of 15 thousand feet
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 15 हजार फीट ऊंचाई तक पहुंचकर चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के जवानों को कोरोना का टीका लगाया। टीकाकरण के लिए टीम बर्फ के बीच अग्रिम चौकी गमशाली तक गई, जबकि कुछ चेक पोस्ट से जवान टीकाकरण के लिए मलारी पहुंचे थे। दो दिन तक चले अभियान में 500 से अधिक जवानों को कोरोना का टीका लगा।
विज्ञापन

सीमा पर तैनात जवानों को टीकाकरण के लिए कोविड सेंटर में बुलाना व्यावहारिक नहीं था, जिसके चलते डीएम स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तीन-तीन सदस्यों और एक डॉक्टर की टीम को दो दिनों के लिए मलारी भेजा। टीम रैणी में ट्रॉली से सामग्री लेकर नदी पार कर वाहनों से मलारी पहुंची, जहां 30 से 35 किमी पैदल वाली पोस्ट से जवान टीकाकरण के लिए पहुंचे। यहां 225 से अधिक जवानों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन मौसम खराब होने और बर्फ के कारण अग्रिम चौकी से जवानों का मलारी पहुंचना मुश्किल था। निर्णय लिया गया कि टीम को अग्रिम पोस्ट पर भेजा जाए। सुरक्षा बलों के वाहन से टीम के पांच सदस्य भारी बर्फ के बीच गमशाली पोस्ट पर पहुंचे, जहां करीब 30 जवानों को कोरोना का टीका लगाया गया। पूरे अभियान में 15 हजार फीट ऊंचाई पर लपथल पोस्ट में 55, छुजन में 35, संजूतला में 35 सहित सुमना और मलारी में 500 से अधिक जवानों का टीकाकरण किया गया। वहीं आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट एचएस गुरुंग ने जवानों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में चिकित्सा अधिकारी डा. हरीश थपलियाल, जिला वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक महेश देवराडी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उदय रावत, एएनएम लक्ष्मी, कौशल्या, अनिता और बीपीएम विनय बहुगुणा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed