{"_id":"5e80bc3a8ebc3e78ba605d9c","slug":"corona-infected-isolates-in-pauri-karnpryag-news-drn340485081","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी जिले में 10 कोरोना संक्रमित आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी जिले में 10 कोरोना संक्रमित आइसोलेट
विज्ञापन
corona infected
- फोटो : web
कोरोना वायरस से संक्रमित करीब 10 लोग अभी भी जिला अस्पताल पौड़ी और बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती है, वहीं आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 21 लोगों को जिला अस्पताल पौड़ी से डिस्चार्ज कर लिया गया है। लैंसडौन, सतपुली और जाखणीखाल तहसीलों के करीब 31 लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है। अब जिले में करीब 52 लोग होम क्वारंटीन किए गए हैं। सभी लोगों की नियमित निगरानी के लिए प्रशासन की और से एक टीम गठित की गई है।
छावनी चिकित्सालय की चिकित्साधिकारी डा. मनीषा ने बताया कि लैंसडौन छावनी में 13 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इनमें से कुछ लोग अपने कार्य से बाहर की यात्रा पर गए थे। एसडीएम अपर्णा ढौडियाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारियों द्वारा वस्तुओं के अधिक मूल्य वसूलने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कहा कि प्रशासन की ओर से राशन, फल, सब्जियों के फुटकर व थोक मूल्य निर्धारित कर दिए गए हैं। अधिक मूल्य वसूलने वाले व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, पौड़ी में एसीएमओ डा. रमेश कुंवर ने बताया कि जिन लोगों को घर भेजा गया है, इनमें 19 लोग जिला अस्पताल पौड़ी व दो बेस चिकित्सालय श्रीनगर में शामिल थे। बताया कि जिले में अभी तक 17 सैंपल लिए गए। इनमें 14 की रिपोर्ट आ गई है, जिनमें 13 निगेटिव व एक पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन
मुंबई से लौटे युवक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
गौचर/रुद्रप्रयाग/देवाल। पहले दुबई और फिर मुंबई जाकर घर लौटे एक युवक को प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्वारंटीन के लिए गौचर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. बीएस भंडारी ने कहा कि भर्ती किए गए युवक में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं और उसके शरीर का तापमान भी सामान्य है। एक-दो दिन में युवक को गांव लौटे 14 दिन पूरे होने वाले हैं। इसलिए उसकी लगातार मानीटरिंग की जा रही है और उसे एहतियातन क्वारंटीन किया गया है। उधर, रुद्रप्रयाग जिले में प्रशासन ने तीन लोगों के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे हैं। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में रविवार को मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़ आदि शहरों से पहुंचे 29 लोगों की जांच की गई। चौकी प्रभारी जगमोहन सिंह व थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला द्वारा थराली व देवाल ब्लॉक के गांवों में जाकर लोगों को कोरोना वायरस से सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया।