फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Construction of suspension bridge begins 10 years after the disaster

Chamoli News: आपदा के 10 साल बाद झूला पुल का निर्माण शुरू

Tue, 05 Dec 2023 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 05 Dec 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
Construction of suspension bridge begins 10 years after the disaster
फोटो
विज्ञापन

20 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ
ग्रामीणों को तय नहीं करनी पड़ेगी चार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। अलकनंदा और नंदाकिनी नदी के संगम पर स्थित झूला पुल वर्ष 2013 की आपदा में बह गया था। लंबे इंतजार के बाद अब 10 साल बाद पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नगर पंचायत नंदप्रयाग की ओर से जिला प्रशासन की मदद से पुल का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने आगामी जनवरी माह तक पुल निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया है। पुल न होने से समीपवर्ती 20 से अधिक गांवों के ग्रामीण चार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर संगम पर पहुंच रहे थे।

निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने बताया कि नंदप्रयाग के बगड़, मासौं, देवखाल, डिडोली, कफलखेत, छेमी, दादड़, देवर, कंडेरी, गंजेड़, त्रिशुला, सेम, सांकरी, बामनाथ, देवीखेत के साथ ही 20 से अधिक गांवों के ग्रामीण नंदाकिनी नदी पर स्थित पुल से नंदप्रयाग बाजार पहुंचते थे। शवदाह के लिए भी ग्रामीण इसी पुल से होते हुए संगम पर पहुंचते थे। वर्ष 2013 की आपदा में पुल बह जाने से ग्रामीण करीब चार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर रहे थे। कई बार के प्रयासों के बाद अब पुल के लिए शासन स्तर से धनराशि अवमुक्त हुई है। नगर पंचायत के ईओ जयदीप खत्री ने बताया कि जनवरी माह तक पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed