फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Constitution gives everyone the right to equality: Butola

संविधान से मिला हर व्यक्ति को बराबरी का अधिकार : बुटोला

Tue, 14 Apr 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 14 Apr 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Constitution gives everyone the right to equality: Butola
फोटो
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर नगर में निकाली भव्य झांकी
गोपेश्वर बस स्टैंड तिराहे पर हुई सभा में बोले बदरीनाथ विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। नगर में भव्य झांकी भी निकाली गई। इस दौरान कहा गया कि हर व्यक्ति को बराबरी का अधिकार संविधान से ही मिला है।
मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे आंबेडकर भवन से मंदिर मार्ग तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बस स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान के रूप में वह हथियार दिया जिससे देश आज तरक्की कर रहा है। हर व्यक्ति को बराबरी का अधिकार संविधान से ही मिला है। कार्यक्रम में जीआईसी थिरपाक की छात्राओं ने स्वागत गीत, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर व क्राइस्ट एकेडमी कोठियालसैंण की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता छोटे लाल, धीरेंद्र गरोड़िया, सेवानिवृत्त तहसीलदार जीडी हिंदवाल, पूर्व प्रधानाचार्य जीएल आर्य, पुष्कर बैछवाल, अंजू अग्निहोत्री, राकेश चंद्र गैरोला, केके डिमरी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता एससीएसटी शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश शाह ने की। संचालन डॉ. जंगी रडवाल और रोमेश शाह ने किया। वहीं कांग्रेस जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधायक लखपत बुटोला, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, वरिष्ठ जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

----------------
बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा का अनावरण
ज्योतिर्मठ। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बदरीनाथ स्टैंड के पास उनकी भव्य प्रतिमा का नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह व सभासदों ने अनावरण किया। इसके बाद नगर में भव्य झांकी निकाली गई। गांधी मैदान में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। स्कूली बच्चों की बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर भाषण प्रतियोगिता भी हुई। भोटिया सांस्कृतिक कला मंच समिति के कलाकारों ने पौणा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट, सभासद ललिता देवी, प्रवेश डिमरी, सौरभ राणा, जयदीप मंद्रवाल, शिल्पकार समाज के अध्यक्ष महेंद्र दयाल आदि मौजूद रहे। वहीं पीजी कॉलेज पोखरी में हुए कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. नंदकिशोर चमोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed