फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Connect more people with solar energy: DM

सौर ऊर्जा से अधिकाधिक लोगों को जोड़ें : डीएम

Fri, 21 Feb 2025 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 21 Feb 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
Connect more people with solar energy: DM
फोटो
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर व कुसुम योजना की समीक्षा बैठक ली

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने उरेडा विभाग के अंतर्गत कुसुम योजना व पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को सौर ऊर्जा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए ताकि लोग सरकार की ओर से सोलर प्लांट लगाने में मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठा सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों ने इस योजना के तहत आवेदन किए हैं उनका चयन होने पर सोलर प्लांट लगाया जाए। इससे बिजली के बिल की बचत हो सकेगी और अतिरिक्त बिजली से अच्छी आय भी प्राप्त होगी। घरेलू उपयोग के लिए तीन किलोवाट तक कुल 13 लाख 68 हजार तक का अनुदान दिया जाता है। वहीं पीएम कुसुम योजना (प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान) के तहत काश्तकार को सोलर पंप लगाने में आर्थिक सहायता मिल सकेगी। परियोजना अधिकारी उरेडा सौरभ कुमार ने बताया कि सोलर प्लांट के लिए 51 आवेदन मिले थे, जिसमें से तीन के प्लांट लगा लिए हैं, अन्य आवेदकों से वेंडर चयनित कर प्लांट लगवाने को कहा गया है। बैठक में सीडीओ नंदन कुमार, उपखंड अधिकारी आशीष चौधरी और ईई लघु सिंचाई धीरज सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed